WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

पुल के नीचे मिला अज्ञात व्‍यक्ति का शव, हत्‍या की आशंका 

लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्‍यक्ति का शव एक पुल के नीचे बरामद किया गया है. लातेहार-चतरा सीमा पर नावाडीह गांव के समीप रविवार दोपहर शव को बरामद किया गया है. शव की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार मृतक ने भूरा रंग का जींस, सफेद छींटदार फूल शर्ट तथा अंदर लाल रंग की गंजी पहन रखी थी. उसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है, बाल गंजा तथा शरीर हल्का मोटा बताया गया है. सबसे अहम बात यह है कि मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. बरियातू थाना पुलिस ने आसपास के थानों एवं आम लोगों से अपील की है, कि यदि किसी क्षेत्र में इस हुलिये के व्यक्ति की पहचान होती है तो तत्काल बरियातू थाना, जिला लातेहार को सूचना दें. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!