maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग की गला रेतकर की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

बालूमाथ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के धांधू पंचायत के चितरपुर गांव में मंगलवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव देखने से लगता है कि उसकी हथियार से की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान चितरपुर गांव निवासी बिगन उरांव के रूप में हुई है. शव पर गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पर धांधू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामबृक्ष उरांव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी बालूमाथ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ कर इस संदर्भ में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!