mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

रामनवमी जुलूस के वाहनों का वैध कागजात व चालक का ड्राइविंग लाइसेंस आवश्‍यक

लातेहार।  रामनवमी पूजा में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लातेहार पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले गये तो कहीं ड्रोन से घरों के छतों की निगरानी की जा रही है. इसके अलावा  लातेहार जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एडवाजरी जारी किया है. जारी निर्देश में बताया गया हे कि रामनवमी की जुलूस के दौरान वाहनों का मैकेनिकल फीट व वैध कागजात होना आवश्‍यक है. वाहन चालक के वैद्य लाइसेंस होना चाहिए और चालक ने शराब या नशीली पदार्थ का सेवन नहीं किया हो. इसके अलावा बड़ी व उंच्‍ची वाहनो का प्रयोग जुुुुलूूस के दौरान वर्जित रखा गया है. झंडों एवं साउंड सिस्‍टम की उच्‍चाई चार मीटर से अधिक नहीं होगी. झंडा खड़ा करते समय बिजली के तारों का ध्‍यान रखने का निर्देश दिया गया है. डीजे का उपयोग निषेध किया गया है. जारी दिशा निर्देश में बताया गया कि लातेाहर पुलिस संदिग्‍धों पर कड़ी नजर रख रही है. सभी अखाड़ों को निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया है. जुुुुलूस में बजने वालेे गानों की सूची थाना से पारित कराने का भी निर्देश दिया गया है. उत्‍तेेेजक और भड़काउ गाने नहीं बजाने, जुलूूस में प्रकाश की व्‍यवस्‍था करने, किसी भी सहायता के लिए जिला कंट्रोल रूम 06565247981 एवं 8987796308 तथा साईबर सेल 6206159795 तथा पुलिस अधीक्षक 9431706262 पर सूचना देने की अपील की गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!