WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

रामनवमी को ले कर निकला गया फ्लैग मार्च

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला व पुलिस  प्रशासन रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. बुधवार को जिला मुख्‍यालय एवं जिले के अन्‍य थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. लातेहार जिला मुख्‍यालय में एसडीपीेओ अरविंद कुमार के नेतृत्‍व में फ्लैग मार्च किया गया.

इसमें अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के अलावा जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. मार्च के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. अधिकारियों ने आम जनता से रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की.  अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और जुलूस के दौरान भी विशेष रूप से ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी. बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च कुटमू, सरईडीह, पोखरी कला, अखरा, पोखरी खुर्द और बेतला समेत कई संवेदनशील इलाकों में किया गया. फ्लैग मार्च में बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, सब-इंस्पेक्टर सुनील मंडल और सब-इंस्पेक्टर राजन अधिकारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!