maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

दिन दहाड़े ग्राम प्रधान से लूट, मारपीट कर 21 सौ रुपये लेकर फरार

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के हुसंंबा गांव के ग्राम प्रधान लाजरूस लकड़ा के साथ लूटपाट की घटना सामने आयी है. घटना पिछले सोमवार की है. ग्राम प्रधान ने बुधवार को इस मामले को ले कर महुआडांड़ थाना को सूचित किया है. उन्‍होने बताया कि वे धान बेचने के बाद प्रखंड मुख्यालय में किसी कार्य से प्रखंड कार्यालय के पीछे से स्थित खेत से जा रहे थे. तभी पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनके पास रखे 21 सौ रूपये लूट कर भाग गये. पीड़ित लाजरूस लकड़ा ने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि लेकर वे अपने जरूरी कार्य से प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे. रास्ते में अचानक दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया और नकदी लेकर भाग निकले. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!