झारखंड
मतदाताओं लिख दी 64 प्रत्याशियों की किस्मत, 27 को आयेगा रिजल्ट
करवटें बदलते गुजरेगी प्रत्याशियों की रातें


बता दें कि नगर पंचायत चुनाव 2026 में लातेहार में नगर पंचायत अध्यक्ष के कुल नौ प्रत्याशियों ने अपना परचा दाखिल किया था. इनमें बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो, आशा देवी व सुर्यदेव भगत शामिल था. लेकिन आशा देवी ने अपना नाम वापस ले लिया था. इस प्रकार इस चुनाव में अध्यक्ष पद के कुल आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजामा रहे थे. इसमें सेलेस्टीन कुजूर ने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बिलासी तोपनो को अपना समर्थन दे दिया था. 

