Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
झारखंडलातेहार

ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

लातेहार चलती ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया. घटना टोरी-चंदवा रेलखंड के पास की बताई जा रही है. प्रसव के बाद महिला और नवजात बच्ची दोनों को सुरक्षित लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, चियाकी चांदों ग्राम निवासी 25 वर्षीय सरिता देवी अपने पति अजय भुइयां और बच्चों के साथ रांची के कांटा टोली में रहकर मजदूरी करती थीं. मंगलवार की सुबह सरिता अपने पति और बच्चों के साथ ट्रेन से अपने गांव लौट रही थीं. इसी दौरान टोरी-चंदवा के बीच अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और ट्रेन में ही बच्ची का जन्म हो गया. ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और लातेहार में इसकी जानकारी दी गई.  सूचना मिलने के बाद लातेहार सदर अस्पताल से एंबुलेंस रेलवे स्टेशन भेजी गई. स्टेशन पहुंचने पर जच्चा और नवजात को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है. सरिता देवी के पहले से दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है. परिजनों के अनुसार फिलहाल मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!