लातेहार। सेवानिवृत शिक्षक जवाहर प्रसाद के निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है. बता दें कि सदर प्रखंड के पांडेेयपूरा ग्राम निवासी जवाहर प्रसाद का निधन आठ अप्रैल की रात्रि हो गया था. उनका अंतिम संस्कार नौ अप्रैल को पांडेयपूरा स्थित मुक्तिधाम में किया गया. उनके ज्येष्ठ पुत्र अनिल प्रसाद ने मुखाग्नि दी. इस मौके पर पांडेयपूरा और लातेहार के कई लोगों ने भाग लिया. उनके निधन पर गोविंद प्रसाद, राजूू रंजन सिंह, बलराम प्रसाद साहू, सुभाष प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मुरारी प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, भोला प्रसाद, सुनील कुमार, बद्री प्रसाद, रामप्यारे प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, लव तिवारी, दिलेश्वर यादव व आशीष आदि ने शोक प्रकट किया है.