mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

केंदवाही नदी पुल पर पिकअप वैन पलटी, कई मजदूर घायल

Advertisement

लातेहार। सिकनी–रिचुघूटा मार्ग पर स्थित केंदवाही नदी के पुल पर रविवार को एक पिकअप वैन (वाहन संख्या JH 02B G 9170) अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन रेलवे के कार्यस्थल पर जा रहे लगभग 40 मजदूरों को ले जा रहा था। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप का गुल्ला टूटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में कई मजदूरों के हाथ-पैर टूट गए, जबकि करीब 20 मजदूरों को आंतरिक चोटें आई हैं।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को तत्काल अपनी मदद से सदर अस्पताल, लातेहार भिजवाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button