लातेहार। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के चेतर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैैक से एक किशोरी का शव बरामद किया गया था. शव की शिनाख्त हिसरी, चंदवा ग्राम निवासी संजय गंझू की नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलने पर चंदवा के कामपा पंचायत समिति सदस्य अयूब खान गांव पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवदेना प्रकट की. श्री खान ने बताया कि संजय गंझू ने बताया कि वह अपनी पुत्री को ले कर नौ सितंबर को दिल्ली अपने रिश्तेदार के यहां लेकर गया था. दिल्ली में ही 13 सितंबर उसकी पुत्री का उसके प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात हुई थी. उसके बाद 14 सितंबर को उसकी पुत्री बिना कुछ कहे दिल्ली के घर से निकल गई खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला. बाद में 17 सितंबर को किसी युवती का शव चेटर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के किनारे नाला से रेलवे पुलिस ने बरामद किया. इसकी सूचना मिलने पर परिजन चेटर रेलवे स्टेशन 21 सितंबर को गए और वहां फोटो देखकर पहचान उनकी पुत्री होने की शिनाख्त की. इसके बाद 22 सितंबर को संजय गंझु और अन्य ग्रामीण बरकाकाना जीआरपी थाना में रेलवे पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपनी मृत पुत्री की फोटो देखकर उसे पहचान किया. रेलवे पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर तक शव को रखा गया था लेकिन पहचान नहीं होने पर 21 सितंबर को रामगढ़ मुक्ति धाम के समीप अंतिम संस्कार कर दिया. किशोरी के पिता ने संजय गंझु ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को रेलवे लाइन में डाल दिया गया है. उन्होने इस पर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर ग्रामीण रविंदर भोगता. फुलदेव गंझु. गोबिंद गंझु. लिखु गंझु. रौशन गंझु. बाबुलाल गंझु. अरविद गंझु. राजबीर गंझु. दीपक कुमार. गुलाबी देवी. सोहरमनी देवी. प्रमीला देवी. सुकरी देवी. राजमनी देवी. मुनीयां देवी आदि मौजूद थे.