green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

आधार शिविर का आयोजन, 45 उद्यमियों को मिला उद्योग आधार

लातेहार। आरसेटी, जेएसपीएल व उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आरसेटी भवन, पहाड़पुरी में उद्यम आधार शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 45 उद्यमियों का उद्योग आधार बनाया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बैंक से लोन प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला उद्योग प्रबंधक संतोष कुमार,आरसेटी निदेशक कुणाल सहदेव एवं जेएसपीएल के बीपीएम आलोक कुमार एवं सुजीत कुमार  मौजूद थे. जिला उद्योग प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत अब हर योग्य उद्यमी को अपने व्यवसाय के विकास हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.  उद्यम आधार बन जाने से बैंकिंग प्रक्रियाएँ सरल होंगी और उद्यमियों को ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उनके उद्योग आधार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. इस आयोजन से लातेहार जिले के युवा और छोटे व्यवसायियों में नया उत्साह देखने को मिला है. इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!