Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

10 को एसआईआर के तहत आयोजित किया जायेगा मेगा हेल्‍प डेस्‍क कैंप का आयोजन

लातेहार। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम -2026 के तहत गुरूवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एवं बीएलए-वन के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में एआईआर-2026 के तहत अब तक की गई विभिन्न गतिविधियों, मतदाता सूची के सत्यापन, दावा-आपत्ति, छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई. उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा सह डेस्‍क हेल्‍प कैंप सह सह-बीएलओ-टू एवं चुनाव पाठशाला की चौथी बैठक आयोजित की जाएगी.  शिविर में मतदाताओं को एसआईआर  प्रक्रिया, प्रपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने एवं आवश्यक सुधार में सहायता प्रदान की जाएगी. बैठक में बताया गया कि एसआईआर के तहत ऐसे पात्र मतदाताओं को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें किसी कारणवश नोटिस निर्गत हुआ है अथवा जिनके दस्तावेजों का सत्यापन लंबित है. 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे युवाओं, जिन्होंने अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है, उनसे प्रपत्र-6 भरवाने की कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर  तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं तथा अन्य पात्र नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!