WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

खेल और पर्यटन विभाग की समीक्षा की गई

Sports and Tourism Department reviewed

Advertisement

लातेहार। उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी संजीत कर के द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया गया कि पर्यटन स्थल के विकास करने हेतु लातेहार जिला अंतर्गत तीन नए पर्यटक स्थल ललमटिया डैम श्रेणी सी  एवं उद‌यपुरा कोमो पहाडी एवं चरका बाँच मोगर को श्रेणी डी कटेगरी में अधिसूचित किया गया है.

Advertisement

उपायुक्त ने जिले में पर्यटन स्थलों के विकास की दिशा में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि चिन्हित स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं का विकास तेजी से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें. खेल विभाग की समीक्षा करते हुए लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न खेल स्टेडियम की जानकारी लेते हुए नए स्पोर्टस कम्पलेक्स एवं प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम बरवाडीह एवं हेरेहेज का निर्माण पर चर्चा की गई.

Advertisement

खेल विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाएं. जिले अंतर्गत सभी आवासीय एवं डे-बोर्डिग प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षणरत खिलाडियो को स्ट्रेंथ एण्ड कंडीशन ट्रेनिंग के लिए जोर दिया गया, ताकि खिलाडी शारीरिक रूप से मजबूत फुर्तीले और खेल के समय लगने वाले चोट से बचाव एवं बेहतर प्रदर्शन कर सके. इसके लिए सभी प्रशिक्षु खिलाड़ियों को जीम ट्रेनिग में भागीदारी पर जोर दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन पदाधिकारी संजीत कुमार उपस्थित थे

.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!