WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अधिवक्ता अस्मिता एक्का बनीं दहेज मुक्त झारखंड की लातेहार जिला अध्यक्ष

Advertisement

लातेहार। सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाली अन्यायपूर्ण घटनाओं के खिलाफ संघर्षरत संगठन दहेज मुक्त झारखंड ने लातेहार जिले में अपने नए नेतृत्व की घोषणा की है. संगठन ने व्‍यवहार न्‍यायालय, लातेहार की अधिवक्ता अस्मिता एक्का को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा और संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही ने श्रीमती एक्‍का को प्रमाण पत्र प्रदान किया है. अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने कहा कि दहेज प्रथा समाज को दीमक की तरह खोखलाकर रही है. मेरी प्राथमिकता रहेगी कि जिले के कोने-कोने में जागरूकता फैलाकर सोच को बदला जाए.

Advertisement

उन्‍होने कहा कि वह महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में मैं हरसंभव प्रयास करेगीं. श्रीमती एक्‍का ने कहा कि दहेज मुक्त झारखंड संस्था केवल दहेज प्रथा ही नहीं बल्कि घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, झूठे मुकदमे, पुलिस उत्पीड़न, वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, मानवाधिकार हनन, नशीले पदार्थों की बिक्री, और चिकित्सीय लापरवाही जैसे गंभीर मामलों में भी पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करती है.

Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा ने कहा कि अस्मिता जैसी जागरूक महिला का जुड़ना संगठन के लिए मील का पत्थर है. संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया.  व्‍यवहार न्‍यायालय, लातेहार के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि अधिवक्ता के रूप में अस्मिता का अनुभव संस्था के लिए अमूल्य साबित होगा. यह नियुक्ति समाज में नई चेतना लाएगी. प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि “अस्मिता एक्का की नियुक्ति लातेहार की बेटियों के अधिकार की आवाज़ बनेगी. उनका नेतृत्व जिले में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निर्णायक साबित होगा.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!