mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

सबानो जंगल में सड़क हादसा, संतोष राम गंभीर रूप से घायल

Advertisement

लातेहार। रविवार शाम करीब 7:30 बजे लातेहार थाना क्षेत्र के सबानो जंगल में एक सड़क हादसे में ग्राम कुंदरी निवासी संतोष राम (पिता – राम जीत राम, उम्र 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संतोष राम लातेहार से अपने गांव कुंदरी लौट रहे थे। इसी दौरान सबानो जंगल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisement

घटना की जानकारी उनके चचेरे भाई विनोद राम ने दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने के बाद संतोष राम सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button