लातेहार। शहर के बीचोबीच स्थित अंबाकोठी में आयोजित होने वाले श्री रामचरित मानस नवाह्रन पारायण पाठ महायज्ञ का 53 वां अधिवेशन शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है. महायज्ञ समिति के मुख्य सरंक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि 11 अक्टूबर से नवाह्रन परायण पाठ का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे से किया गया जायेगा.
उन्होने बताया कि प्रतिदिन सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक परायण पाठ एवं सध्या में आरती और भजन कीर्तन एवं रामलीला का मंचन किया जायेगा.उन्होंने सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है.