mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी व स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

लातेहार। शहर के बाजकुम स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार के सांस्कृतिक कला केंद्र में सोमवार को हिंदी सह स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. एक सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले इस पखवाड़ा का शुभारंभ प्राचार्य रामायण पासवान के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलेश कुमार मिश्र ने हिंदी में काम करने के लिए एवं स्वच्छता पखवाड़ा के लिए शपथ ग्रहण करवाया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारियों और बच्चों ने अपने सभी कामों को हिंदी में करने एवं स्वच्छता का भी पालन करने का तथा  साल में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता का काम करने का संकल्‍प लिया. प्राचार्य रामायण पासवान ने हिंदी के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला. उन्‍होने इसके प्रयोग पर बल दिया गया.  उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर भी अपने विचार रखे और अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को स्‍वच्‍छ रखने की अपील की. कमलेश कुमार मिश्र ने हिन्दी में विद्यालय की एक हस्तलिखित पत्रिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया. इसके लिए बच्चों और शिक्षकों तथा कर्मचारियों की रचनायें आमंत्रित की गई. मंच का संचालन मीनाक्षी कुमारी ने किया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुखराम भगत, मीनाक्षी कुमारी, चारूलता डेम्टा, बी बेदिया, सुमंत कुमार साव, धीरेन्द्र कुमार,सहित अन्य सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button