WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें, निष्‍पादन का दिया भरोसा

लातेहार। मंगलवारीय साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने जिले के सुदरवर्ती व विभिन्‍न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना. उन्‍होने आवेदनो को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर समस्‍याओं का त्‍वरित निष्‍पादन करने का निर्देश दिया. उन्‍होने जन शिकायत निवारण में आये आवेदनों पर संवेदनशील हो कर काम करने का निर्देश दिया. कहा कि जन शिकायत निवारण में आये समस्‍याओं का समाधान होने से ही इसकी सार्थकता रहेगी. आज के जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें जाति‍ प्रमाण पत्र निर्गत करने,   भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, आवास, रोजगार से संबंधी जुड़े आवेदन शामिल थे. उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण में उपस्थित लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनका शीघ्र ही निष्‍पादन करने का भरोसा दिया. बता दें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!