WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवालातेहार

संजू कुमार लोहरदगा सांसद के हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज के प्रतिनिधि बने

लातेहार। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने चंदवा-टोरी के संजू कुमार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड लोहरदगा के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. सांसद ने कंपनी के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर कहा है कि हिडाल्को खनन क्षेत्र और परिवहन व्यवस्था से जुड़े ट्रक ऑनर्स एवं प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल और संवाद के लिए संजू कुमार अहम भूमिका निभाएंगे.  सांसद ने यह भी कहा कि संजू कुमार जैसे जमीनी स्तर पर सक्रिय और अनुभवी व्यक्ति इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभा सकेंगे. संजू कुमार लंबे समय से क्षेत्र में समाजसेवा और जनहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं और स्थानीय स्तर पर ट्रक मालिकों, श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाए रखने में हमेशा आगे रहे हैं.  उनकी ईमानदारी, समझदारी और सामाजिक जुड़ाव को देखते हुए सांसद ने उन पर भरोसा जताया है. संजू कुमार के साथ अमजद खान को भी सहयोगी प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया है. संजू कुमार ने सांसद सुखदेव भगत का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है.  बधाई देने वालों में विष्णु कुमार, अब्दु सुफियान, अजाद, अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!