mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

युवा भारत ने अलाव की व्‍यवस्‍था करने की मांग, सीओ व रेंजर को ज्ञापन सौंपा

लातेहार। जिले में विगत दो-तीन दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. कनकनी से  आम जनजीवन प्रभावित है हो गया है. स्‍वयंसेवी संगठन  युवा भारत, चंदवा ने समाजिक जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए चंदवा अंचलाधिकारी और वनों के क्षेत्र पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की मांग की है.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

संगठन के अध्यक्ष आदर्श रवि राज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गयी है. इसका असर मजदूरों, बुजुर्गों, असहायों और जरूरतमंद लोगों पर पड़ रहा है.  उन्होंने कहा कि टोरी जंक्शन और चंदवा बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन सुबह-शाम ठंड से बचने के साधनों का अभाव नहीं होने से उन्‍हें परेशानी होती है. युवा भारत ने उग्रतारा मंदिर, इंदिरा गांधी चौक, बुध बाजार, गैरज लेन, सुभाष चौक और श्री राम चौक सहित कई प्रमुख स्थलों पर अलाव प्रबंधन करने की मांग की है. आवेदन सौंपने वालों में विनय वर्मा रिक्की, राहुल जायसवाल, मुबारक आलम आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!