लातेहार। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (जेपीएसएस) की जिला कार्यकारिणी समिति एक बैठक सह सम्मान समारोह जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्क्षता संघ के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने की. जबकि मंच का संचालन प्रमोद सिंह और उदय तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया. कार्यक्रम में जिले में स्थानांतरित हो कर आये शिक्षकों का स्वागत किया. जबकि अंतर जिला स्थानांतरण में लातेहार से विरमित शिक्षकों एवं नव नियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज मोहम्मद व प्रदेश संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार मौजूद थे. स्वागत भाषण के दौरान जिला अध्यक्ष ने जिले में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया.
Advertisement
बैठक में शिक्षकों की यथा सेवा संपुष्टि, वेतन निर्धारण, शिक्षकों का ट्रांसफर एवं प्रमोशन पर चर्चा किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 वर्षों से नियुक्त शिक्षक को का अभी तक सेवा संपुष्टि नहीं करना विभाग के पदाधिकारियों की नाकामी दर्शाता है. जिले में शिक्षकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. शिक्षकों में डर का माहौल व्याप्त है शिक्षकों का काम नहीं किया जाता है. यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होने इसे ले कर शिक्षा सचिव और मुख्यमंत्री के वार्ता करने की बात कही.
प्रदेश उपाध्यक्ष ताज मोहम्मद ने कहा कि लातेहार में अगर शिक्षकों की समस्याओं पर विभाग त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो पूरे प्रदेश के शिक्षक लातेहार में करेंगे. उन्होने कहा कि लातेहार के शिक्षक डरे नहीं पूरे झारखंड के शिक्षक आपके साथ है.
Advertisement
प्रदेश संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार ने हाल में प्रकाशित समाचार के आधार पर दो शिक्षक पर दोहन का लगे आरोप निष्पक्ष को जांच कराने की मांग की. उन्होने कहा कि वेतन बंद करना कोई समाधान नहीं है. शिक्षक का पूरा परिवार का पोषण पालन वेतन पर ही निर्भर होता हैं. वेतन बंद कर देने से शिक्षक मानसिक रूप से प्रताड़ित होते हैं, बैठक में सहायक अध्यापक के जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापकों का संघ जेपीएसएस के साथ है. बैठक में संगठन सचिव ब्रजेश कुमार, जगतमणि वैध, अनूप कुमार, उमेश सिंह उजाला, दिलीप सिंह, अनिल कुमार,अखिलेश पांडेय, अवधबिहारी पांडेय,संजीव कुमार चंद्र, रोहित कुमार, नीरज कुमार, राजेश कुमार, रमेश मिश्रा,अनु कुमार रवि, अनीश कुमार सिंह, संजय प्रसाद, रहिस अंसारी, प्रमोद यादव, राजीव कुमार, राजेश्वर सिंह,राकेश गुप्ता, पवन यादव, जितेंद्र कुमार, सुशील यादव, संजय प्रसाद, प्रवीण यादव, मुक्तेश्वर मेहता, प्रेमचंद प्रसाद,अनिल यादव व संतोष कुमार त्रिपाठी समेंत कई शिक्षक मौजूद थे.