Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नाली में स्‍लेब नहीं रहने के कारण कार नाली में घुसी

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के रेलवे स्‍टेशन रोड मे नवरंग चौक से पहले अंग्रेजी शराब दुकान के सामने के एक कार नाली में घुस गयी. घटना गुरूवार की देर शाम की है. स्‍थानीय लोगों ने बताया कि नाली में स्‍लेब नहीं था, इस कारण कार नाली मे घुस गयी. बता दें कि इससे पहले भी इस स्‍थान पर कई वाहन चालकों का वाहन नाली में घुस चुका है. यहां पिछले साल नालियों के निर्माण कराया गया था, लेकिन संवेदक के द्वारा कई जगहों पर नाली पर स्‍लेब नहीं लगाया गया है, इस कारण अक्‍सर दुर्घटनायें होती है. स्‍थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह से इस पर पहल करने का आग्रह किया है. बता दें कि इस सड़क पर नाली का निर्माण करा देने से सड़क कई जगहों पर संकीर्ण हो गयी हैै, इस कारण अक्‍सर दुर्घटनायें होती है. इससे पहले इसी सड़क पर एक सीआरपीएफ जवान की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!