WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीवीसी ने लगातार चौथे वर्ष भी किया मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन

लातेहार। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के द्वारा संचालित तुबेद कोयला खान में गुरूवार को मोतियाबिंद नेत्र जांच सह आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन डीही पंचायत सचिवालय में किया गया. मौके पर डीवीसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक (खनन) सह परियोजना प्रधान अरविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि डीवीसी अपने सामाजिक दायित्‍वों के निर्वहन के पिछले चार साल से मोतियाबिंद आपेरशन शिविर का आयोजन कर रहा है. डीवीसी के द्वारा अपने परियोजना क्षेत्र में सीएसआर के तहत कई गतिविधियां की जाती है.  उप महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ अलका लकड़ा ने बताया कि वर्ष यह आयोजन डीवीसी परियोजना प्रभावित गांवो में 12 से 16 मार्च के बीच आयोजित किया जायेगा. उन्‍होने बताया कि शिविर के प्रथम दिन कुल 77 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई. इनमें से 22 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया. मरीजों के बीच जांच के बाद चश्‍मा व दवाइयों का वितरण किया गया.  नेत्र जांच डीवीसी के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी सुदर्शन ने किया. सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन सिटी हॉस्पिटल, लातेहार में किया जायेगा. मौकेे पर डीवीसी के प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) संजीव कुमार, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार, सिस्टर सुधा कुमारी तथा सिटी हॉस्पिटल लातेहार की टीम उपस्थित थी. शिविर की सफलता में डीही पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी, मुखिया प्रतिनिधि संदीप ओरांव, पंचायत समिति मो. उमर आलम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!