lps 1
carnival 1
Lat
alisha 1
RPD NEW NEW
झारखंडलातेहार

भाजपा के आरोपों पर लातेहार झामुमो का पलटवार

कहा- भाजपा ने की प्रेस वार्ता भ्रामक और तथ्यविहीन

चंदवा ( लातेहार)। झामुमो, लातेहार  के द्वारा चंदवा में भाजपा के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुए एक बड़े सदस्यता अभियान को भ्रामक कहा गया था. इस पर झामुमो के नेताओं ने पलटवार किया है. सोमवार को चंदवा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में झामुमो के द्वारा बताया गया कि पिछले 13 दिसंबर को लातेहार के झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में 200 से ज्यादा प्रबुद्ध लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया था. जिसमें से कई भाजपा के पदाधिकारी शुभचिंतक और समर्थक थे. उसके बाद से ही भाजपा में में खलबली थी. इसी खलबली में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर लातेहार के विधायक प्रकाश राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, और नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने झामुमो और उससे जुड़े नेताओं पर कई आरोप लगाए गए थे. उन्‍होने अपने ही गठबंधन के लोगों को पार्टी में शामिल करने, चंदवा प्रखंड के 15 पंचायत प्रतिनिधियों को बरगलाकर झामुमो की सदस्यता दिलाने और  भाजपा के सिर्फ एक कार्यकर्ता को छोड़कर पार्टी के किसी भी अन्‍य अधिकृत कार्यकर्ता के झामुमो में शामिल नहीं होने की बात कही थी.झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी के साथ सौरभ श्रीवास्तव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का पक्ष रखा. उन्‍होने कहा झामुमो के बढ़ते जनाधार से भाजपा घबरा गई है वार्ता में चंदवा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, रोहित अग्रवाल, नितिन कुमार, मनीष कुमार, मोहम्मद सरफराज, बबलू राही नितिन कुमार, दारा सिंह, देव ओझा, माल्हन के मुखिया जतरू मुंडा, गुलाम रब्बानी और भी कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button