Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई करें: मंत्री

लातेहार। सूबे के  पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के बेतला नेशनल पार्क सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन के तहत लातेहार, गढ़वा, पलामू , गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिलों में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.  बेतला पहुंचने पर उपायुक्‍त संदीप कुमार व उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद ने मंत्री का स्वागत बुके भेंट कर किया. उन्‍हें स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया. बैठक के दौरान संबंधित पांचों जिलों में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की जिलावार एवं योजनावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.  संबंधित जिलों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की वर्तमान स्थिति, पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं, निर्माण कार्य की प्रगति, पेयजलापूर्ति की स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी माननीय मंत्री के समक्ष रखी गई.  मंत्री ने योजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी एवं स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने एवं कार्यों में अनावश्यक विलंब पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए. समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में संबंधित संवेदकों द्वारा कार्य में लापरवाही, अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने की बात सामने आई.  इस पर मंत्री श्री प्रसाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभागीय सचिव अबु इमरान ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में जल जीवन मिशन निदेशक शशि रंजन, उप विकास आयुक्त सिमडेगा दीपांकर चौधरी, उप विकास आयुक्त लोहरदगा राज महेशवाराम, उप विकास आयुक्त गढ़वा प्रेमलता मुर्मू, उप विकास आयुक्त पलामू मो शादात अनवर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, रांची के अभियंता प्रमुख , मुख्य अभियंता, संबंधित जिलों के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, संबंधित तकनीकी पदाधिकारी, संवेदक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!