RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधलातेहार

युवक ने लगायी फांसी, तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय छात्र रवि रंजन सिंह ने फांसी लगा कर आत्‍महत्‍या कर ली. घटना सोमवार की रात की है. मंगलवार की सुबह लोगों को इसका पता चला तो पुलिस को सूचना दी गयी. रवि रंजन सिंह मनिका के बेसना टोला निवासी स्‍व श्‍याम बिहारी सिंह का पुत्र था और अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. रवि रंजन मनिका के डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था. वह परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए कार वॉशिंग का काम भी करता था. मृतक रवि के कान में ब्लूटूथ लगा था. इससे कयास लगाया जा रहा है कि उसने किसी से बात करने के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की मां कुनिल कुंवर एक स्‍वास्‍थ्‍य सहिया है. उसने बताया सोमवार की रात रवि ने घर पर खाना नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया. मंगलवार सुबह देर तक जब वह नहीं उठा तो लोगों ने कमरे में आवाज लगायी. काफी देर तक कोई आवाज नहीं आयी. इसके बाद परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई और गांव वालों व पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही मनिका थाना के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा कि रवि फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. पुलिस ने कहा क‍ि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चलेगा. परजिनो से पूछताछ की जा रही. आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!