Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीह

कराटेकारों को मिली सर्टिफिकेट व बेल्ट ग्रेडिंग की उपाधि

बरवाडीह (लातेहार)। सोतोकान कराटे स्टाइल ऑफ क्लासिकल मार्शल आर्ट ऑफ इंडिया के तत्वाधान में रविवार को बरवाडीह के रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संत क्लारेट स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल चपरी तथा छितरा पलामू के कराटेकारो ने जमकर मेहनत और प्रदर्शन किया. बेल्ट व सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कराटेकारों में रिया कुमारी, सुमित कुमार, सुशील कुमार, आशीष कुमार व कृष्णा कुमार को ब्लू बेल्ट सात क्यू, उत्कर्ष कुमार, उत्सव कुमार, अर्णव आयुष, रोशन टोपनो, अरुण कुमार को ऑरेंज बेल्ट नवम क्यू, वहीं सुप्रिया कुमारी को ग्रीन बेल्ट आठ क्यू की उपाधि दी गई। उपरोक्त कराटेकारों को बेल्ट ग्रेडिंग जिले के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई मदन लाल के द्वारा दिया गया. मदन लाल ने कराटेकारों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सीखना बेहद जरूरी है, जो भविष्य में विकट स्थिति में काम आती है. सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने कहा कि खेल और मार्शल आर्ट बच्चों को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच मिलने पर वे जिला और राज्य स्तर पर पहचान बना सकती हैं. उन्होंने सभी सफल कराटेकारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में संपाई जंगबहादुर सिंह, चंदन कुमार, राहुल राम के साथ बच्चों के अभिभावकों की अहम भूमिका रही.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!