Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय: 5 दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति जीवित मिले

लातेहार। कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके न कोई…जिस व्यक्ति को सब मृत समझ रहे थे, वे जीवित निकले. घटना सदर थाना क्षेत्र के तपोवन पार्क क्षेत्र की है. दरअसल शहर के तपोवन पार्क के समीप चूल्हा दह के पास सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. पहले तो यह खबर फैली कि कोई शव पड़ा है.

जानकारी मिलने के बाद एक व्यक्ति परमेश्वर यादव (अनिल) ने मीडिया से संपर्क कर फोटो देखकर उसे अपने पिता का बताया और उनकी उनकी मृत्यु हो जाने की आशंका जताई. घटना की खबर प्रसारित होने के बाद लातेहार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जमीन पर पड़े व्यक्ति की सांसें चल रही थीं और वह जीवित थे. उनकी पहचान स्वारथ यादव (70 वर्ष), निवासी चंदनडीह, तपोवन पार्क के समीप के रूप में हुई.

परिजनों के अनुसार स्वारथ यादव 17 सितंबर  से घर से लापता थे. परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे. सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक पासवान ने तत्परता दिखाते हुए एसआई कामता कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा. पुलिस टीम ने अपने वाहन से स्वारथ यादव को तत्काल इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया. उनके पुत्र श्री यादव ने कहा कि यह ईश्वर की कृपा ही है कि उनके पिता समय रहते जीवित मिल गए और पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर इलाज की व्यवस्था कराई. फिलहाल स्वारथ यादव का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!