maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

बाइक की टक्कर से बच्चा घायल.

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू प्रखंड के बारीखाप के समीप एक मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल चला रहे बच्चे को टक्कर मार दी. जिससे बच्चा घायल हो गया. घायल की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप निवासी अजित भगत (12) पिता स्व ब्रहमदेव भगत के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार अजित भगत सड़क पर साइकिल चला रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल बच्चे को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!