Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्त ने कृषक फार्म और पशुपालन शेड में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लातेहार। शनिवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने जिला मुख्यालय के किनामाड़ में स्थापित कृषक फार्म के अंतर्गत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया. उन्होंने किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं कृषि गतिविधियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कृषक पाठशाला का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उपायुक्त ने डीपीआर में स्वीकृत पॉली हाउस, तालाब निर्माण कार्य एवं किए जा रहे धान की खेती का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, उन्हें 15 दिनों के भीतर दूर करने तथा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कृषि एवं संबद्ध योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. इसके पश्चात किनामाड़ स्थित पशुपालन शेड का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पशुपालन शेड की आधारभूत संरचना, पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छता, चारा एवं पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पशुपालन शेड का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. पशुपालन से जुड़े लाभुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी आय में वृद्धि के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को शेड के संचालन की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समय पर करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY-2.0) के तहत ग्राम जालिम कला पंचायत भुसुर में संचालित कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने योजना के अंतर्गत किए गए पौधारोपण एवं फसल उत्पादन प्रणाली से संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिले तथा सभी परिसंपत्तियों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्च, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!