lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

कार व टेंपो की टक्कर में चार घायल, कार सवार फरार

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के  कुरो मोड़ के समीप एक कार और टेंपो की टक्‍क्‍र में चार लोग घायल हो गये. घटना सोमवार शाम करीब साढ़ चार बजे की है. इसमें टेंपू चालक समेंत उसमें सवार चार लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार डालटनगंज की ओर से आ रही अर्टिगा कार ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए. स्‍थानीय लोगों ने उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचायाा. बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में सवार लोग सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे के बाद वे मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!