Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

मनरेगा महिला मेटों की अर्द्ध वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित

महुआडांड़ (लातेहार)। सोमवार को महुआडांड़ प्रखंड में मनरेगा महिला मेटों की अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. यह परीक्षा लीड्स संस्था के सहयोग से आयो‍जित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर व प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने किया. प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर ने महिला मेटों को प्रोत्साहित करते हुए सद्भाव और पूरी निष्‍ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी. बीडीओ श्री बैठा ने कहा कि महिला मेटों को मनरेगा योजनाओं से जुड़े मजदूरों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करायें. उन्होंने एनएमएमएस ऐप के माध्यम से योजनाओं के सुचारु संचालन की जानकारी दी और  महिला मेटों को अपने कार्य के जरिए गांव, पंचायत और स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर  14 पंचायतों की 20 सक्रिय महिला मेटों को तकनीकी सहयोग हेतु मेट किट प्रदान की गई.  लीड्स संस्था के रंजीत भेंगरा ने बताया कि अप्रैल 2026 से मनरेगा में नए दिशा-निर्देश लागू होंगे, जिसके तहत राज्य स्तर से अधिकारी के द्वारा महिला मेटों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मास्टर रोल का संधारण अनिवार्य रूप से एनएमएमएस ऐप के माध्यम से किया जाएगा.  आत्मा परियोजना की एटीएम ज्योति कुमारी ने महिला मेटों को पीएम कुसुम योजना एवं टपक सिंचाई योजना के लाभों की जानकारी दी. जेएसएलपीएस के सकलदीप सिंह ने महिला समूहों को सशक्त बनाने एवं बीमा योजनाओं से जुड़ने की जानकारी दी. कार्यशाला में लीड्स संस्था की संगीता गिद्ध, राजेंद्र उरांव, कुलदीप बेक, राजेश्वरी एवं संध्या सहित प्रखंड के 14 पंचायतों से लगभग 50 महिला मेटों ने भाग लिया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!