Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर ही सशक्त होगा समाज: किशुन दास

​पोचरा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित

लातेहार। भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को भारत रत्‍न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह आयोजन सदर प्रखंड के हेठ पोचरा पंचायत के पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया. अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष बंसी यादव ने की. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि  अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे. कार्यक्रम को सबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं. जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया. जिला महामंत्री छोटू राजा ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी.  कार्यक्रम का संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक व धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दिलीप प्रसाद ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, दिशा सदस्य रानी देवी, सुकन्या देवी, राजबली भुईयां, दीपक पासवान, आलोक कुमार अकेला, खरीदन राम, बृजमोहन राम, अवधेश राम, हरेंद्र राम, रामधनी राम, ब्रह्मदेव राम, राजदेव राम, संतोष राम, रामलाल राम और अशोक राम समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!