Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

तीन साल बाद भी आदिवासी विधवा को नहीं मिला न्‍याय: प्रतुल शाहदेव

 लातेहार। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को  जिले के चंदवा थाना के हेसला गांव का दौरा किया. यहां उन्‍होने स्व. सेंधु मुंडा की पत्‍नी से मुलाकात की. प्रतुल शाहदेव ने बताया कि सेंधु मुंडा को डायन – बिसाही के आरोप में लातेहार पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था. उन्‍होने आरोप लगाया कि जेल में पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई थी. तीन वर्ष पूर्व उनके हस्तक्षेप के बाद ही इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था. शाहदेव ने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा मिला है और न ही अब तक मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया है. यह सरकार की असंवेदनहीनता को दर्शाता है.

दौरे के क्रम में मृतक के परिजनों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए शीघ्र न्याय और सहायता की मांग की. प्रतुल शाहदेव ने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार पर एक और आपदा तब आई, जब दो वर्ष पूर्व जंगली हाथियों ने उनका घर ध्वस्त कर दिया.इसके बावजूद वन विभाग द्वारा अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है. सेंधु मुंडा की विधवा के चार बच्चे हैं और वह विधवा कुली का काम करके परिवार का जैसे तैसे गुजारा कर रही है. भाजपा प्रवक्ता ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर सेंधु मुंडा के परिजनों को शीघ्र उचित सरकारी मुआवजा प्रदान करने,  मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने एवं हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त घर का मुआवजा देने की मांग की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!