लातेहार। शहर के रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहे हैं आरओबी निर्माण के दौरान लातेहार शहरी जलापूर्ति योजना का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया है. इस आशय की जानकारी नगर पंचायत के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने दी. उन्होने बताया कि पाइपलाइन का मरम्मती कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. श्री कुमार ने बताया कि मरम्मती कार्य संपन्न होने में चार दिन का समय लग सकता है इसलिए अगले चार दिनों के लिए लातेहार के डुरूवा आश्रय गृह क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति बाधित रहेगी. उन्होने शहर वासियों से सहयोग की अपेक्षा की है.