लातेहार। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह व मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मंगलवार की शाम लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी के बाजकुम, लातेहार स्थित आवास पहुंचे. इस दौरान झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिहं ने कांग्रेस मीडिया प्रभारी श्री तिवारी के पुत्री साल्वी राज को उसकी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और उपहार भेंट की. श्रीमती पांडेय ने साल्वी राज के वैवाहिक कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के लिए खेद प्रकट किया. मौके पर लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव, युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकु, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, कांग्रेस नेता अमित उरांव, समाजसेवी ललित पांडेय, प्रदीप यादव वाजिद अंसारी, व मनोज पासवान आदी मौजूद थे.