लातेहार
डीएलएसए के निर्देश पर चलाया जा रहा है विधिक जागरूकता अभियान


कार्यक्रमों में स्कूली छात्र-छात्राओं को भी कानून की बुनियादी जानकारी दी जा रही है. स्कूलों में छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. अभियान के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, शिक्षा का अधिकार जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जा रही है. जरूरतमंदों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सुविधाओं से उन्हे अवगत कराया जा रहा है. उन्होने कहा कि इस पहल का असर अब साफ दिखने लगा है. ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है और लोग अपने अधिकारों को समझने के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस भी जुटा रहे हैं.
