Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

कशिश प्रिया ने 12 वीं विज्ञान संकाय में हासिल किया 93 प्रतिशत अंक

लातेहार। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड (चटनाही) निवासी अरूण प्रसाद व सुमन देवी की सुुुपुत्री कशिश प्रिया ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की विज्ञान संकाय में 93 ( 92.8) प्रतिशत अंक हासिल किया है. कशिश संत जेवियर इंटर कॉेलेज रांची की छात्रा है. कशिश ने गणित में 100 में 100 अंक हासिल किया है. जब‍कि अंग्रेजी में 94, भौतिक विज्ञान में 97, रसायन विज्ञान में 92 व अर्थशास्‍त्र में 81 प्रतिशत अंक हासिल किया है. कशिश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व अपने शुभचिंतकों को दिया है. कशिश वर्तमान में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की तैयारी कर रही है. बता दें कि एनडीए दुनिया की पहली ट्राई-सर्विस एकेडमी है, जहाँ आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कैडेट्स को एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है. कशिश के पिता अरूण प्रसाद ने बताया कि वह बचपन से ही कुशाग्र थी और उसने पढ़ने से कभी जी नहीं चुराया. कशिश ने भी कहा कि परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है. उसने अन्‍य छात्रों को भी मन लगा कर पढ़ने की सलाह दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!