लातेहार। आठ मई को भारतीय रेडक्रॉस दिवस पर शहर क ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है. हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. उन्होने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है. रक्तदान कर रही इसे संग्रह किया जा सकता है. आपके द्वारा किये गय रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. मौके पर सभापति श्री गुप्ता ने कहा कि रक्तदान शिविरो का आयोजन बहुत ही जरूरी है. जिले में थेलेसेमिया के रोगियों के कारण प्रति माह रक्त की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा प्रसव व अन्य दुर्घटना व बीमारियों में भी रक्त की जरूरत पड़ती है. ऐसे में रक्तदान शिविर का आयोजन कर ही रक्त संग्रह किया जा सकता है. इसी उदेश्य से रेडक्रास सोसाइटी दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. उन्होने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ के प्रति आभार प्रकट किया. समाचार लिखे जाने तक 15 यूनिट रक्त का सग्रह किया गया था. इस अवसर पर ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डा धर्मशीला चौधरी, रेडक्रॉस के सचिव जावेद अख्तर, विष्णुदेव गुप्ता, पवन कुमार, च्रदंप्रकाश सिंह सोनू सिंह, पंकज यादव, गाैरव दास, नवनीत कुमार, विवेक चंद्रवंशी के अलावा ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह समेत कई कर्मी उपस्थित थे.