लातेहार। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे एक खुशनुमा माहौल देखा गया. जब पुलिस ने खोये मोबाइल को उसकी असली मालिक के हाथों में सौंपा तो उनके चेहरे खिल गये. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने 20 खोये मोबाइल को उसके असली मालिक को सौंपा. इस दौरान मोबाइल मालिकों के चेहरे में खुशी देखी गयी. कईयों ने कहा कि उन्होने तो खोये मोबाइल केे दुबारा मिलने की आश छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण उन्हे अपना खोया मोबाइल दुबारा मिल गया है. उन्होने इसके लिए पुलिस अधीक्षक व पुलिस महकमा के प्रति आभार प्रकट किया. बता दें कि पुलिस के द्वारा सीइआइआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को लगातार बरामद किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साईबर सेल के द्वारा गुम 20 मोबाईल फोन बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर किसी का मोबाइल खो जाता है तो वे अपने खोए हुए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करने हेतु संचार साथी (CEIR) पोर्टल का उपयोग करें या अपने नजदीकी थाना में संपर्क करे.