लातेहार
महुआ फूल संग्रहण केंद्र महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा: रामचंद्र सिंह

लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने सरयु प्रखंड में महुआ फूल संग्रह केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होने कहा कहा कि महुआ फूल संग्रह केंद्र ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, अंचलाधिकारी ए मिश्रा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, चोरहा, गणेशपुर एवं घासीटोला पंचायत की मुखिया अंकिता देवी, राजेश सिंह एवं प्रमिला देवी के अलावा कांग्रेसी नेता गंगेश्वर उरांव, रामसुंदर उरांव, शौकत अली, मोहम्मद कलाम, शमीम आलम, जमाल, विश्व स्त्री के उमेश प्रसाद, युवा प्रखंड अध्यक्ष असगर हुसैन, सुहेल राजा, गुजन नायक, गजेंद्र नायक, दुख लाल उरांव, सुलेमान, महबुल्ला, सर्वजीत नायक, रमेश नायक, सूर्य देव सिंह, महेश्वर सिंह, महेश्वर उरांव, ममता देवी, किरण देवी एवं इंदु कुजूर सहित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलायें मौजूद थे. 





