लातेहार। आगामी 10 मई से लातेहार मे रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होगा. इसके लिए सांसद कालीचरण सिंह काफी प्रयासरत थे और अंतत: उनका प्रयास रंग लाया. उक्त बातें सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने कही. उन्होने बताया कि सांसद श्री सिंह 10 मई को लातेहार रेलवे स्टेशन में झंडी दिखाकर राजधानी एक्सप्रेस को रवाना करेंगे. उन्होने इस मौक पर भाग लेने की अपील भाजपा नेता एवं नगर वासियो से की है. बता दें कि इस ट्रेन के ठहराव से लातेहार जिले के लोगों को रांची और नई दिल्ली जाने में काफी सुविधा होगी. यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.छात्रों , मरीजों, व्यवसायियों तथा अन्य यात्रियों को इससे काफी लाभ मिलेगा. अब लोगों को कम समय के लिए लंबी दूरी तय करने के लिए दूसरी जगहों से ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इससे लातेहार के लोगों में खुशी का माहौल है.