WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नागरिक समस्‍याओं का त्‍वरित निष्‍पादन करें: उपायुक्‍त

डीसी ने नगर पंचायत व जिला परिहवन कार्यालय का निरीक्षण किया

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने शुुुुुुक्रवार को  नगर पंचायत  एवं जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया.नगर पंचायत कार्यालय निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कर- संग्रह, साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें. जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, टैक्स संग्रहण एवं अन्य परिवहन संबंधी सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया.  उपायुक्त ने दोनों कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, समय पर कार्यालय संचालन सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक सुगमता से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.  निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!