WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

करंट लगने से वन कर्मी की मौत, परिजनो ने लगाया लापरवाही का आरोप

लातेहार। करंट लगने से पीटीआर वन कर्मी की मौत हो गयी. उसकी पहचान पलामू टाइगर रिर्जव (,पीटीआर) के गारू रेंज में ट्रैकर के रूप में कार्यरत लल्‍लू उरांव के रूप मे की गयी है. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात बिजली बनाने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा था. बिजली का तार गिर गया था और उसे ठीक करने के लिए वह पेड़ में चढ़ा था. पेड़ में करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों के कहने पर वह पेड़ पर चढ़ा था. घटना के बाद से ही परिजनों मे काफी आक्रोश एवं शोक है.

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद वन विभाग के द्वारा उन्‍हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गयी और उसे सदर अस्‍पताल ले जाया गया.  घटना की जानकारी उन्‍हें शनिवार की सुबह मिली तो वे सदर अस्‍पताल पहुंचे. वन विभाग के सक्षम अ‍धिकारियों का मोबाइल बंद आ रहा है.  परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही लल्‍लू उरांव की मौत हुई है. उन्‍होने बताया कि वह घर कमाने वाला एक ही सदस्‍य था. परिजनों ने मृतक की पत्‍नी को नौकरी एवं 60 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है. गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!