लातेहार
टोरी रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण के लिए होगा आंदोलन: रवि कुमार डे


उन्होने कहा कि टोरी रेलव क्रासिंग में ओवर ब्रिज निर्माण बहुत ही जरूरी है. आये दिन यहां फाटक बंद रहने के कारण घंटों जाम लगता है. कई बार एंबुलेंस भी यहां फंस गयी है. एंबुलेंस के फंसने के कारण कई मरीजों की मौत भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण हो गयी है. टोरी रेलव क्रासिंग से ही हो कर रांची-चतरा राष्ट्रीय उच्च पथ गुजरती है. इस कारण इस पथ पर वाहनो का अत्यधिक दवाब रहता है. अक्सर फाटक बंद रहने और जाम लगने के कारण छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते है. व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी पथ से रांची से हजारीबाग, औरंगाबाद और गया की बसें चलती है. जाम के कारण यात्रियों को यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
श्री डे ने कहा कि टोरी जंक्शन अब कोयला जंक्शन बन रह गयी है. सरकार को टोरी जंक्शन से अरबों का राज्य प्राप्त होता है. यही कारण है कि सरकार यात्री सुविधाओं पर कम और कोयला परिवहन पर अधिक ध्यान देती है. श्री डे ने टोरी जंक्शन के पश्चिम में बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कराने एवं टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन मे सवारी ट्रेन चलाने की मांग की. प्रेस वार्ता में रवि कुमार रवि, रामवृक्ष प्रजापति, महेंद्र उरांव, शंकर बैठा व लव कुमार आदि शामिल थे.