लातेहार
राष्ट्रीय लोक अदालत में 15334 वादों का निष्पादन, दो करोड़ 69 लाख 35 हजार रूपये का सेटलमेंट


इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 11 वादों का निष्पादन हुआ. मोटर एक्सीडेंट के 02 वादों का 16 लाख 50 हजार रूपये में निष्पादन किया गया. बिजली से संबंधित 68 प्री लिटिगेशन मामले एवं 37 कोर्ट में लंबित वादों का निष्पादन हुआ. चेक लेन-देन के 3 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल 4 लाख 10 हजार का सेटलमेंट हुआ. बैंक मामले के 1329 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के कुल 1404 एवं 03 सिविल वादों निष्पादन किया. इसके अलावा प्री-लीटिगेषन के 11 हजार 253 मामले सहित कुल 15 हजार दो सौ चैतींस वादों का निष्पादन किया गया. हजारो लोग लाभन्वित हुए. इसके अलावा विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में दो करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रूपये का सेटलमेंट किया गया.
सखी मंडल को दिये गये 46 लाख रूपये राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस, लातेहार के तत्वावधान में 46 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के द्वारा 46 लाख रूपये का चेक दिया गया. इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी के अलावा न्यायिक पदाधिकारी दिनेष कुमार मिश्रा, संजय कुमार दूबे, सुनील दत्त द्विवेदी, विक्रम आनंद, कुमारी जीव, मीनाक्षी मिश्रा, सचिव शिवम चौरसिया, प्रणव कुमार, उत्कर्ष जैन स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, कन्ज्यूमर फोरम के प्रेसिडेन्ट अजीत कुमार, लातेहार जिला बार एशोसिऐशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शहदेव, बार के सचिव संजय कुमार, लोक अभियोजक, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण आदि मौजूद थे. 