green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

आजसू का सामाजिक मंथन सह युवा सम्‍मेलन 17 को, सुदेेश महतो भरेगें हुंकार

​लातेहार। आजसू पार्टी के तत्‍वावधान में पलामू प्रमंडल स्तरीय ‘सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन’ का आयोजन आगामी 17 मई को चंदवा के विश्रामागार परिसर में किया जाएगा.  इस आशय की जानकारी आजसू पार्टी के लातेहार जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने दी. उन्‍होने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो भाग लेगें और प्रमंडल भर के युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे. पांडेय ने बताया कि यह सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि पलामू प्रमंडल के हक और अधिकार की लड़ाई का शंखनाद है. कार्यक्रम में डीवीसी व सीसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण के मामले में विस्थापितों को ‘एक समान मुआवजा और एक समान रेट’ की मांग की जायेगी. इसके अलावा स्थानीय उद्योगों और परियोजनाओं में क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार,  वर्षों से लंबित चंदवा ओवरब्रिज का जल्द निर्माण,  बालूमाथ और डीवीसी की भारी गाड़ियों के अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाने की मांग की जायेगी. उन्‍होने कहा कि पलामू प्रमंडल का युवा आज उपेक्षित महसूस कर रहा है. सुदेश महतो के नेतृत्व में हम सामाजिक मंथन करेंगे ताकि क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए एक ठोस रूपरेखा तैयार की जा सके. इस सम्मेलन में लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों से हजारों की संख्या में युवा शामिल होंगे. उन्‍होने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!