green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहारसरस्‍वती विद्या मंदिर

लक्ष्य सिद्ध करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है : ब्रह्माजी राव

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के सरस्‍वती विद्या मंदिर के डॉ. कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में सत्र 2025-26 के कक्षा 10 वीं के सफ़ल छात्र व छात्राओं लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का  आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया.  इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्माजी राव उपस्थित थे. जबकि विशिष्‍ट अतिथियों में विद्या विकास समिति के सचिव नकुल कुमार शर्मा, पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे तथा प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने भाग लिया. अपने संबोधन में ब्रह्माजी राव ने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में कक्षा 10 के शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मानित छात्रों में रूपाली राज, रौशनी गुप्ता, अभिषेक कुमार, खुशी कुमारी, रागिनी कुमारी, परी कुमारी, सौम्या कुमारी, हर्ष कुमार, कृष्ण अग्रवाल, स्वास्तिक सजग एवं अनमोल कुमार का नाम शामिल है. इसके अलावा उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने वाले चयनित आचार्य एवं आचार्याओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!