लातेहार
उपायुक्त ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश


उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय संचालन में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति बनाए रखना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आमजनों के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर एवं कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने एवं कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में बेहतर कार्य वातावरण एवं अनुशासित व्यवस्था से आमजनों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है. उन्होंने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश उपस्थित थे.