लातेहार
छात्रों में वैज्ञानिक दृृष्टिकोण व तकनीक के प्रति जागरूक करना आवश्यक: कंचन


मौके पर मेरा युवा भारत उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि 11 मई 1998 को भारत परमाणु संपन्न देश हुआ था. इस अवसर पर 11 मई 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. उन्होने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीक के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है और उसी उदेश्य से यह आयोजन किया गया है.
कालेज के प्राचार्य दशरथ साहू ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र साइंस एवं टेक्नोलॉजी के बल पर ही विकसित राष्ट्र बन सकता है. उन्होंने भारत के परमाणु संपन्न होने की चर्चा करते हुए संस्थाओं एवं वैज्ञानिकों को याद किया. मेरा युवा भारत लातेहार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होती हैं. 